• Fri. Nov 6th, 2026

गरीब माँ के चाय बेचने वाले बेटे ने 5 सालों में 6 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया: अनुराग ठाकुर

Byjanadmin

Mar 29, 2019

भोरंज मण्डल के युवा सम्मेलन में सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा मोदी सरकार में 5 सालों में 5 रूपये का घोटाला भी नहीं हुआ

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
इंदिरा से लेकर सोनिया तक, राजीव से लेकर राहुल तक कांग्रेस का राज रहा, देश से ग़रीबी तो नहीं गयी लेकिन गरीबों को मिटाने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है| गरीबी हटाओ का नारा लगाने वाली उसी कांग्रेस पार्टी के भाई-बहन आज फिर से गली-गली यही नारा लगाते हुए घूम रहे हैं| 55 साल में इनकी चार पीढियां यही नारा लगा कर देश को लूट कर खोखला करती रही| गरीब माँ के चाय बेचने वाले बेटे को 5 साल देश की सेवा करने का मोका मिला तो उसी गरीब बेटे ने पिच्छले पांच सालों में देश के छ: करोड़ गरीबों को ग़रीबी रेखा से ऊपर उठाया है| भोरंज विधानसभा के शम्भु दा ताल स्थान पर भोरंज युवा मोर्चा के सम्मेलन में उपस्थित हजारों युवाओं को सम्बोधित करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने यह बात कही|

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में नरेंदर मोदी ने गरीब हो या अमीर हो,सबका ध्यान रखते हुए किसी पर महंगाई की मार नहीं पड़ने दी| बल्कि महंगाई को कम कर दिया| कांग्रेस के समय में जो महंगाई दर 12 प्रतिशत थी उसे कम कर ढाई प्रतिशत पर ला दिया| कांग्रेस के समय आज से चार गुना ज्यादा मंगाई थी| देश का वित्तीय घाटा 6 प्रतिशत था उसे कम कर तीन प्रतिशत पर ला दिया| इमानदारी के साथ भाजपा ने सरकार चलाई है| हमने 2014 में कहा था कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे| पांच साल के कार्यकाल में 5 रूपए का घोटाला भी नरेंदर मोदी की सरकार ने नहीं होने दिया| 5 साल भ्रष्टाचार न होने देकर देश के लाखों करोड़ रूपए अगर बचाए हैं तो नरेंदर मोदी ने बचाए हैं|

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कड़े प्रहार करते हुए कांग्रेस शासन काल में बोगस नाम पर सब्सिडियां खाने वाले मुद्दे को भी उठाया और कहा कि काग्रेस के समय में महिला यदि गर्भवती नहीं भी होती थी तो उसको गर्भवती दिखा कर उसके नाम का पैसा खा जाते थे| बच्चा पैदा नहीं होता था, लेकिन कागजों में बेटी पैदा हुई दिखा कर उसके नाम का पैसा खा जाते थे, उसकी शिक्षा के नाम का पैसा खा जाते थे, उसके विवाह दिखा कर पैसा खा जाते थे फिर कुछ समय बाद कागजों में हुई उसको विधवा हुआ दिखा कर उसको मिलने वाली पेंशन का पैसा खाते थे| मोदी सरकार बनी तो सभी खातों को आधार से जोड़ दिया| कागजों में बोगस नाम दिखा कर पैसे खाने वाली ऐसी हेरा फेरी को बंद कर देश का एक लाख करोड़ रुपया अगर किसी ने बचाया है तो वो नरेंदर मोदी की सरकार ने बचाया है|

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार यहीं नहीं रुकी अब तो राशन भी आधार से जोड़ दिया, अंगूठा लगा कर राशन मिलता है ताकि किसी का राशन कोई और नहीं कहा सके| मनरेगा की दिहाड़ी भी खातों में आती है, सब्सिडी भी खातों में आती है| देश की राजधानी से यदि किसी योजना का एक रुपया चलता है तो लाभार्थी तक एक रूपया ही सीधे उसके खाते में पहुँचता है| वो भी समय था जब देश में कांग्रेस का राज था और कांग्रेस के नेता स्वयं कहते थे दिल्ली से चले एक रुपया का मात्र 15 पैसा ही लाभार्थी को मिलता है बाकि का पैसा बिचौलिए खाते हैं|

अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि 70 में तो नहीं हुआ, लेकिन जयराम सरकार आते ही देश के 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 1500 रूपए पेंशन प्रति माह मिलना शुरू हुई है| गर्भवती महिलाओं को 6 हज़ार रूपए की मदद देना भाजपा की सरकार ने शुरू किया है| अनुराग ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि भोरंज विस से इस बार फिर भाजपा रिकार्ड वोटों से जीत हासिल करेगी|

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधायक कमलेश कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री व प्रवीण शर्मा सहित पार्टी व युवा मोर्चा के अन्य कई पदाधिकारी व हजारों युवा उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *