• Tue. Jun 30th, 2026

पंचम भारत आरक्षित वाहिनी बस्सी ने लगाया रक्त दान कैम्प

Byjanadmin

Mar 29, 2019

पंचम भारत आरक्षित वाहिनी बस्सी ने लगाया रक्त दान कैम्प



जनवक्ता ब्यूरो, नयना देवी

आज नयना देवी के समीपी गाँव बस्सी में पंचम भारत आरक्षित वाहिनी , बस्सी जिला बिलासपुर में भारतीय पुलिस सेवा समादेशक गौरव सिंह के निर्देशानुसार मदन लाल कौशल हिमाचल पुलिस सेवा के उप समादेशक की अध्यक्षता में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर डॉ. नीरज सिंगला ले नेतृत्व में क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से आई टीम ने वाहिनी मुख्यालय में रक्त दान कैम्प लगाया जिसमें वाहिनी के 22 पुरुष तथा 11 महिला अधिकारियों व कर्मचारियों ने ने रक्तदान किया ! इस अवसर पर गौरव सिंह ने बताया कि इस वाहिनी के पुरुष महिला कर्मचारियों द्वारा समय समय पर पुलिस सामुदायिक योजना के अंतर्गत वाहिनी मुख्यालय के समीप आने वाले शिक्षण संस्थानों व स्थानीय लोगों को नशा निवारण स्वच्छता पर्यावरण बचाओ आदि अभियानों के बारे में जागरूकता तथा स्कूली लड़कियों को आत्म रक्षा के बारे में भी प्रशिक्ष्ण दिया जाता रहा है तथा प्रदेश की एकमात्र इस महिला पुलिस बटालियन द्वारा अपने कर्तव्य निर्वहन के अतितिक्त अन्य समाजिक गतिविधियों में भी सराहनीय योगदान रहा है ! इस अवसर पर मदन लाल कौशल उप समादेशक ने बताया की इसप्रकार के अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *