• Sat. Aug 29th, 2026

फिर रुकी चंदेल की कांग्रेस में एंट्री

Byjanadmin

Mar 29, 2019

हमीरपुर सीट से उतरने को सुक्खू तैयार

विनोद चड्ढा बिलासपुर
भाजपा के असंतुष्ट नेता एवं तीन बार के सांसद सुरेश चंदेल की पिछले कई दिनों से कांग्रेस में एंट्री को लेकर चल रही संभावित प्रक्रिया एक बार फिर से रुक गई है। बताया जा रहा है कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए हामी भर दी है, जिसके चलते चंदेल की एंट्री पर ब्रेक लगी, लेकिन इसके पीछे कांग्रेस के कुछ नेताओं में चंदेल पर असहमति को भी एक बड़ी वजह के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली दरबार में गुरुवार को दिन भर की जद्दोजहद के बावजूद कोई परिणाम सामने नहीं आया। हालांकि दोपहर के वक्त कांग्रेस हाइकमान का प्रेस कान्फ्रेंस कर चंदेल को कांग्रेस में शामिल करने का कार्यक्रम था, लेकिन शाम होते-होते हवा का रुख बदल गया और टिकट की दौड़ में फ्रंट पर खेल रहे चंदेल अचानक पीछे चले गए हैं। कांग्रेस के ज्यादातर नेताओं की न के बाद कांग्रेस हाइकमान सुरेश चंदेल पर दांव खेलने की तैयारी में था। इस बाबत हर रोज चर्चाएं गर्म थीं और संसदीय क्षेत्र के सभी 17 हलकों में चंदेल को भाजपा प्रत्याशी के साथ टक्कर का नेता माना जा रहा था और इस बार जंग रोचक ही नहीं, बल्कि एक तरह से भाजपा बनाम भाजपा ही मानी जा रही थी, लेकिन तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को सुरेश चंदेल की कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाएं सिरे नहीं चढ़ पाईं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पैनल में सुखविंद्र सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, रामलाल ठाकुर, बंबर ठाकुर और राजेंद्र राणा को शामिल किया गया था, लेकिन राणा की न के बाद सुक्खू को टिकट देने की चर्चा हुई। पता चला है कि इस पर सुक्खू तैयार हो गए हैं और पार्टी हाइकमान से भी सुक्खू की चर्चा हुई है। हालांकि अभी सार्वजनिक घोषणा होना बाकी है। इससे टिकट की दौड़ में आगे चल रहा चंदेल का नाम पीछे हो गया है। वैसे भी बिलासपुर जिला कांग्रेस ने चंदेल के खिलाफ झंडा बुलंद किया हुआ था और हर रोज नारेबाजी व पुतले फूंककर अपना विरोध दर्ज करवाया जा रहा था। बहरहाल, अब अंतिम निर्णय तो 29 मार्च को दिल्ली में होने जा रही कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में ही होगा। शुक्रवार को हिमाचल की सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो सकता है, लिहाजा शुक्रवार को होने वाली कांग्रेस की मीटिंग पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

क्या कहते हैं सुरेश चंदेल

पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का कहना है कि वह कांग्रेस हाइकमान के संपर्क में हैं और अभी तक बात नहीं बन पाई है। समर्थकों से चर्चा के बाद ही आगे कोई निर्णय लेंगे।

सीएम बोले हमें फर्क नहीं

घुमारवीं में भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि पहुंचेमुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किसी के भीभाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। हम 2014 का इतिहास इस बार रिकार्ड जीत के साथ दोहराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *