• Tue. Jun 30th, 2026

बिलासपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष के पद पर गोदावरी चंदेल नियुक्त

Byjanadmin

Mar 29, 2019

ताजपोशी को लेकर बिलासपुर कांग्रेस खेमे में हर्ष का माहौल

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
केंद्रीय हाइकमान कांग्रेस पार्टी द्वारा बिलासपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष के पद पर गोदावरी चंदेल को नियुक्त किया है। इस ताजपोशी को लेकर बिलासपुर कांग्रेस खेमे में हर्ष का माहौल है। वहीं नवनियुक्त अध्यक्षा गोदावरी चंदेल ने जिला का कार्यभार सौंपने के लिए आल इंडिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुष्मिता देव, राष्ट्रीय महासचिव नीतू वर्मा सोइं, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, प्रदेशाध्यक्षा जैनब चंदेल, जिलाध्यक्ष बिलासपुर एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का आभार व्यक्त किया। गोदावरी चंदेल ने बताया कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा उन्हें बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है तथा वे हर कसौटी पर खरा उतकर कांग्रेस को और मजबूत करने का भरसक प्रयास करेंगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय चुनावों का है तथा कांग्रेस पार्टी को विजयी दिलाने के लिए वे महिला शक्ति को साथ लेकर डोर-टू-डोर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जांएगी ताकि हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त हो सके। गौर हो कि समाज सेवा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने वाली गोदावरी चंदेल इससे पूर्व मल्यावर पंचायत की प्रधान व वर्तमान में बीडीसी सदस्य भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *