• Fri. Aug 28th, 2026

राज्यपाल ने किया ‘‘कतरन से परिवर्तित होती नारी’’ पुस्तक का विमोचन

Byjanadmin

Mar 29, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज राजभवन में वयोवृद्ध लेखक शिव सिंह चौहान की लिखी पुस्तक ‘‘कतरन से परिवर्तित होती नारी’’ का विमोचन किया। यह पुस्तक समाज में नारी की विभिन्न रूपों में भूमिका और नारी शक्ति पर आधारित है, जिसमें लेखक ने नारी जगत का गौरवमयी इतिहास और भारतीय जनमानस में महिलाओं के सम्मान को केंद्रित किया हैं।
राज्यपाल ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि चौहान ने एक महत्वपूर्ण विषय पर मौजूदा संदर्भ में समाज का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को हमेशा से आदर स्थान प्राप्त है। उपनिषद्काल में वेदज्ञात्री नारियों का उल्लेख मिलता है और आज भी विकास का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां नारी की अहम् भूमिका न हो। उन्होंने कहा कि ‘‘कतरन से परिवर्तित होती नारी’’ लेखक की अनूठी रचना है।
शिव सिंह चौहान सोलन जिले के कसौली तहसील के चपला गांव से संबंधित हैं। वह सूचना एवं जन संपर्क विभाग में जिला लोक सम्पर्क अधिकारी सोलन के पद से सेवानिवृत हुए हैं। वह सेवाकाल के बाद भी रचनात्मक राजनीतिक भावबोध तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने पूर्व में भी अनेक पुस्तकें लिखी हैं, जिनका एक संकलन उन्होंने राज्यपाल को भेंट किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सलाहकार डॉ. शशिकांत शर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *