• Fri. Nov 6th, 2026

भीड़ में नाम मात्र के लोग बाहरी जिले से भर के लाई गाडियाँ : राजीव राणा

Byjanadmin

Mar 29, 2019

“भारतीय जुमला पार्टी से उठा आम जनता का विश्वास “

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
भोरंज विस की ग्राम पंचायत बधानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कांग्रेस महामंत्री(असंगठित कामगार वि) हि प्र एवं प्रदेश इंटक उपाध्यक्ष राजीव राणा ने शिरकत की। राजीव राणा ने मुख्यमंत्री के दौरे को फ्लॉप शो कहा,राणा ने कहा कि अनुराग ठाकुर को लेकर किये इस कार्यक्रम में नाम मात्र की भीड़ थी,जबकि बाहरी जिले तक से भीड़ को लाया गया,राणा ने कहा कि भारतीय जुमला पार्टी से आम जनता का विश्वास उठ चुका है। पिछ्ले 15बर्षों से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से रहे सांसद अनुराग ठाकुर ने झुठ बोल बोल कर लोगों का शोषण किया है,वह महिला सशक्तिकरण की घोषणा हो,हमीरपुर को रेल लाईन,और ना जाने कितनी हजारों झूठी घोषणाएं है,लेकिन इस कार्यक्रम ने साबित कर दिया कि आम जनता कांग्रेस प्रत्याशी को यहां से भारी मतों से जितायेगी,और झुठी घोषणाएं करने वाले सांसद को घर बैठायेगी,राजीव राणा ने आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से सुझाव भी सांझे किये,और फील्ड में जुट जाने के आदेश भी दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *