• Tue. Jun 30th, 2026

नाकेबन्दी के दौरान 2616.50 लीटर शराब जब्त

Byjanadmin

Mar 29, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
मुख्य निर्वाचन कार्यालय के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पुलिस, आबकारी तथा आयकर विभाग द्वारा गठित दस्तों द्वारा आज प्रदेश भर में की गई संयुक्त नाकेबन्दी के दौरान 2616.50 लीटर शराब, बीयर तथा लाहण इत्यादि के अतिरिक्त 0.00931 किलोग्राम हेरोईन तथा 0.248 किलोग्राम भांग जब्त की गई।
पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पुलिस के पास 3595 लाईसेंस प्राप्त हथियार जमा हुए और अब तक प्रदेश में कुल 55,524 हथियार जमा किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न असामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित 38 व्यक्तियों की पहचान की गई और अब तक कुल 1192 व्यक्ति पकड़े जा चुके हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि आज उनके कार्यालय में प्राप्त कुल 7 शिकायतों में सभी शिकायतें आम जनता से प्राप्त हुई और अब तक प्राप्त कुल 104 शिकायतों में से 46 का निपटारा कर दिया गया है और शेष 58 शिकायतें सम्बन्धित विभागों को आगामी कार्रवाई हेतु भेजी गई हें।
उन्होंने बताया कि जिलों में भी कुल 57 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से 32 का निपटारा किया जा चुका है और शेष 25 शिकायतों में कांगड़ा जिला से 7, मण्डी से 6, शिमला से 1, हमीरपुर से 5, ऊना से 3, बिलासपुर से 1 तथा सोलन जिला से 2 शिकायतें शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *