• Tue. Jun 30th, 2026

कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल की 2 लोकसभा सीटों पर किए प्रत्याशी घोषित

Byjanadmin

Mar 29, 2019

सुख राम और वीरभद्र सिंह की दोस्ती एक बार फिर दिखाएगी दम

मंडी से आश्रय शर्मा तथा शिमला से कर्नल धनीराम शांडिल होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

>


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर

कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की 4 सीटों में से 2 पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है ।

कर्नल धनीराम शांडिल शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी
मंडी सीट पर पंडित सुखराम के पुत्र आश्रय शर्मा को टिकट दिया गया है वही शिमला सीट से सेवानिवृत्त कर्नल धनीराम शांडिल को मैदान में उतारा गया है । यानी कि शिमला लोक सभा सीट पर भाजपा के सुरेश कश्यप के मुकाबले कांग्रेस के धनीराम शांडिल चुनाव लड़ेंगे

मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा
और वही प्रतिष्ठा की सीट बनी मंडी लोकसभा सीट पर सुखराम के पौत्र और भाजपा सरकार में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के पुत्र आश्रय शर्मा भाजपा के रामस्वरूप शर्मा को टक्कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *