अनिरुद्ध शर्मा को महामंत्री नियुक्त किया
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
बिलासपुर शहरी भाजयुमो ने शहरी इकाई के गठन की घोषणा कर दी है। शहरी इकाई के अध्यक्ष सुनील राणा ने बताया कि युवा अनिरुद्ध शर्मा एवं आदित्य दास को महामंत्री नियुक्त किया गया है जबकि अभिनव मिश्रा ,इशित चौधरी, निशांत कपूर,सचिन गौतम व सुशील कपूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजन गौतम ,नवीन सोनी, सूरज लूंबा, आयुष चोपड़ा रोहन मेहता व अभय कटोच को सचिव , दीक्षित दबडा, विकास कुमार, आजितेश ठाकुर व कमल गौतम को मीडिया प्रभारी बनाया गया है । राजेश कुमार, वैभव गुप्ता, अचल मिश्रा, रोहित शर्मा, निखिल, मन्नत कपिल व सुधांशु को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सौरभ व्यास , गोपाल हंस, अंशुल सहगल, राघव, सदाराम शुभम राही, विशाल बंटी को कार्यकारिणी में रखा गया है। अध्यक्ष ने युवाओं से अपील की है कि आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए तैयार हो जाएं और कमर कस लें।

