
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित समिति की बैठक कल एतवार को डियारा सैक्टर के विशवाकर्मा मंदिर मेँ शाम साढ़े तीन बजे आयोजित होगी जिसमें विस्थापितों की विभिन्न समस्याओं , कठिनाइयों और मांगो आदि पर विचार होगा जबकि हिमाचल हाईकोर्ट मेँ विस्थापितों के विवशतावश किए गए सरकारी भूमि के कब्जों को नियमित करवाए जाने वाले मुकदमें सहित नगर मेँ जबरदस्ती थोपे जा रहे गृह कर बारे भी विस्तृत चर्चा करके अंतिम निर्णय लिए जांयेगे | समिति के महामंत्री जयकुमार ने कहा कि भाखड़ा विस्थापित 1960 से लेकर अब तक कितनी ही कठिनाइयाँ झेलने को विवश हैं जबकि आज तक जितनी भी सरकारें सत्ता मेँ रही , किसी एक ने भी उनकी कोई सुनवाई नहीं की , जिस कारण अब विस्थापितों को न्याय पाने के लिए आदालत का दरवाजा खटखटाने पर विवश होना पड़ा है | उन्होने सभी विस्थापितों से इस आवश्यक बैठक मेँ भाग लेने का आग्रह किया है |
