• Tue. Jun 30th, 2026

राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस ने रचा हिंदू आतंकवाद का सियासी खेल : अनुराग ठाकुर

Byjanadmin

Mar 30, 2019

हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने राजनैतिक लाभ के लिए देश की बहुसंख्यक जनता को अपमानित करने के लिए हिंदू आतंकवाद की थ्यौरी गढ़ने की बात कही है। अनुराग ठाकुर ने न्यायालय द्वारा समझौता ब्लास्ट बम धमाका मामले में स्वामी असीमानंद और अन्य तीन लोगों के बरी होने पर कांग्रेस पार्टी का झूठा चरित्र उजागर होने पर कांग्रेस को देश की बहुसंख्यक जनता से माफ़ी माँगने की बात कही है
अनुराग ठाकुर ने कहा”कांग्रेस पार्टी झूठ की ठेकेदार है जिसमें इनके केंद्रीय नेतृत्व से लेकर स्थानीय नेता शामिल हैं।इनके नेताओं ने कई भ्रामक प्रचार व झूठे कैंपेंनों के ज़रिए देश की एकता और अखंडता को चोट पहुँचाते हुए लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है।हिंदू आतंकवाद का शातिर सिद्धांत यूपीए के शासनकाल में गढ़ा गया और इसे बढ़ाने का काम उस वक्त के कांग्रेसी मंत्रियों और नेताओं ने किया।यह सिद्धांत जिहादी आतंकवाद से ध्यान हटाने के लिए गढ़ा गया था।यह साजिश आतंकवाद पर भारत के उदार प्रवृत्ति वाले बहुसंख्यक लोगों को एक बुरा नाम देने के लिए रची गई थी मगर हाल ही में एनआईए कोर्ट ने स्वामी असीमानंद व अन्य तीन लोगों को समझौता एक्सप्रेस केस से बरी कर कांग्रेस के इस झूठे अभियान की पोल खोल कर उसे बेनक़ाब करने का काम किया है”
अनुराग ठाकुर ने कहा”कांग्रेस ने जानबूझकर हिंदू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल किया और वोट के लिए हिंदू आतंकवाद की थ्यौरी पेश की थी।हिंदू टेरर की बनाने के लिए गलत लोगों को पकड़ लिया गया था,मासूमों की जान चली गई मगर कांग्रेस पार्टी द्वारा असली दोषीयों को छोड़ कर अपने स्वार्थ के लिए निर्दोष लोगों पर फ़र्ज़ी मुक़दमे दर्ज किए गए जिनमें से एक भी मुक़दमा टिक नहीं सका।यूपीए सरकार के कदम से धमाके को अंजाम देने वाले वास्त्विक गुनहगार बच निकले।हिंदू टेरर की थ्यौरी पैदा करके इस समाज को कलंकित करना, यह इतिहास में पहली बार हुआ।इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी को लेनी होगी और कांग्रेस पार्टी को देश से माफ़ी माँगनी चाहिए।जो लोग हिंदुओं को आतंकवादी मानते थे अब वे धर्म के प्रति निष्ठाे जताने की कोशिश कर रहे हैं और मंदिर मंदिर जाकर हिंदुओं के हिमायती होने का ढोंग कर रहे हैं।कांग्रेस ने पूरे हिंदू समुदाय को बदनाम करने का काम किया जिसका जवाब उसे जनता आगामी चुनावों में देगी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *