• Tue. Jun 30th, 2026

एपीजी में टोगो वासियों को आजादी पर याद आये गांधी

Byjanadmin

Apr 27, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
अफ्रीका महाद्वीप के देश टोगो का 59वां आजादी पर्व स्थानीय अलख प्रकाश गोयल एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर टोगो के छात्र.छात्राओं ने विश्वविद्यालय के सभागार में एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें टोगों के छात्रों ने अपनी सांस्कृतिक छवि को प्रस्तुत करते हुए आजादी के पर्व पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। विश्वविद्यालय के प्रेस सलाहकार सत्यदेव शर्मा ने बताया कि टोगों के स्टूडेंट्स इस दिन सुबह से ही अपने पारंपरिक परिधान पहनकर आजादी का जश्र मनाने के लिए तैयार रहे। टोगो के छात्रों ने भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को इस आजादी के पर्व पर याद करते हुए उनके प्रति कतृज्ञता प्रकट की। अफ्रीकन एसोसिएशन के अध्यक्ष जैकब ने बताया कि टोगो की आजादी में महात्मा गांधी का विशेष महत्व रहा है। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैलए 1960 में टोगो अपने अस्तित्व में आया था। विश्वविद्यालय के प्रेस सलाहकार सत्यदेव शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के टोगो के करीब 90 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके अलावा अफ्रीका महाद्वीप के अन्य देशों से 400 के करीब बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अफ्रीक महाद्वीप के अन्य देशों में वोत्सवान, जिम्बाबे, इथोपिया, कोंगो, मलावी, ग्यूनिया, रवांडा, यूगांडा, टोगो, आईविरीकोस्ट, पापान्यूगिनिया, मोजांविया, लिविया आदि शामिल हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसएन कुलकर्णी ने टोगो की आजादी के मौके पर स्टूडेंट्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टोगो के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में बेहतर शिक्षा के साथ-साथ समुचित सुविधाएं भी प्रदान करवाई जा रही हैं। टोगो के स्टूडेंट्स ने आजादी के जश्र के मौके पर महात्मा गांधी के साथ.साथ विश्वविद्यालय प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *