
जगत प्रकाश नडडा अपने पिता को मतदान केंद्र की ओर ले जाते हुए

जगत प्रकाश नडडा की बुआ गंगा देवी को सम्मानित करते कुल्लु जिला प्रशासन के अधिकारी
जनवक्ता लाइव विशेष बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के दिल कहे जाने वाले बिलासपुर से संबंधित वरिष्ठ भाजपा नेता तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपने आप को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा है कि लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में उनके परिवार ने कभी भी अपने व्यस्तता और उम्र को आड़े नहीं आने दिया । उन्होंने जनवक्ता लाइव से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महायज्ञ में उनके पिता नारायण लाल नड्ढा ने 94 वर्ष की आयु में अपना मतदान किया और वह स्वयं चलकर मतदान केंद्र तक गए। वहीं उन्होंने कहा कि वह अपने को सौभाग्यशाली इसलिए मानते हैं कि उनकी बुआ गंगा देवी ने कुल्लू में 100 वर्ष की आयु में भी अपना जज्बा नहीं छोड़ा और लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहुति डाली। उन्होंने इसके लिए कुल्लू जिला प्रशासन का भी आभार प्रकट किया है।
