• Fri. Nov 6th, 2026

रिलेक्स मूड में कार्यकर्ताओं से मिले अनुराग एवं धूमल

Byjanadmin

May 20, 2019

दिन भर कार्यकर्ताओं से लेते रहे फ़ीडबेक

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
चुनाव की लम्बी व्यस्तताओं बाद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर सोमवार को अपने निवास समीरपुर पर ही रहे । वह पूरी तरह से रिलेक्स मूड में दिखे और मिलने आए कार्यकर्ताओं से फ़ील्ड रिपोर्ट लेते रहे । हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हुई बम्पर वोटिंग से जहाँ अनुराग ठाकुर पूर्णता संतुष्ट दिखे वहीं कार्यकर्ता भी जीत के मार्जिन को लेकर अपनी फ़ीडबेक देते नज़र आए । वहीं अनुराग ठाकुर के पिता एवं पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल से मिलने वालों का भी समीरपुर में ताँता लगा रहा । एग्ज़िट पोल को लेकर विभिन्न टीवी चैनलों के आए सर्वे पर ख़ासी चर्चा होती रही । अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह संसदीय क्षेत्र के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने दूर दूर से आकर मतदान किया ।उन्होंने कहा कि देश में दमदार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदाताओं ने सहयोग किया है और उम्मीद है कि उन्हें भी फिर से सेवा करने का मौक़ा मिलेगा ।आपको बता दें कि एग्ज़िट पोल में हमीरपुर सहित हिमाचल की चारों सीटों पर कमल खिलने की सम्भावना व्यक्त की गयी है ।अब 23 मई को होने वाली मतगणना से पहले धूमल व अनुराग लगातार कार्यकर्ताओं से फ़ीडबेक लेकर चुनाव परिणाम में सम्भावित जीत के मार्जिन पर चर्चा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *