• Sun. Feb 1st, 2026

वित मन्त्री अनुराग ठाकुर का बिलासपुर में 8 जून को किया जाएगा भव्य स्वागत

Byjanadmin

Jun 6, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
जिला भाजपा की बैठक में पारित हुए धन्यवाद एवं बधाई प्रस्ताव हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं मोदी मंत्रीमण्डल में केन्द्रीय वित मन्त्री अनुराग ठाकुर मंत्री बनने के बाद 8 जून को पहली बार जिला बिलासपुर के दौरे पर आ रहे हैं जिस दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और वे जनता का आभार प्रकट करेंगे। ये जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेष षर्मा, जिला महामन्त्री राम कुमार व भीम चन्देल ने दी। उन्होने जानकारी दी कि 8 जून 2019 को अनुराग ठाकुर 12 बजे घुमारवीं पहुचेंगे जहॉ पर घुमारवी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत व अभिनन्दन करेंगे। 1 बजे अनुराग ठाकुर बिलासपुर जिला मुख्यालय पहुंचेगे जहॉ पर सदर, झण्डूता और श्री नयनादेवी जी विधानसभा के उपरी क्षेत्र के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे और डियारा सैक्टर में स्वागत सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें सदर के विधायक सुभाष ठाकुर, घुमारवीं के विधायक राजेन्द्र गर्ग, झण्डूता के विधायक जीतराम कटवाल तथा श्री नयनादेवी जी क्षेत्र के पूर्व विधायक रणधीर शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। स्वागत सभा में अनुराग ठाकुर जनता से मिले भारी समर्थन के प्रति आभार प्रकट करेंगे। इसके बाद ठाकुर 3 बजे बिलासपुर से स्वारघाट के लिए रवाना होंगे जहॉ पर सॉय 4 बजे श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के निचले क्षेत्र के कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत व अभिनन्दन करेंगे। इसके बाद वो दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *