• Sun. Feb 1st, 2026

रेनबो स्टार क्लब ने उपायुक्त बिलासपुर को सौंपा मांग पत्र

Byjanadmin

Jun 6, 2019

चुनरी एवं हिमाचली टोपी से किया सम्मानित

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
रेनबो स्टार क्लब बिलासपुर नवनियुक्त उपायुक्त राजेश्वर गोयल का बिलासपुर में पद ग्रहण करने के अवसर माता नैना देवी से लाई चुनरी एवं हिमाचली टोपी से सम्मानित किया । इस मौके पर सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब के सभी पदाधिकारियों ने उपायुक्त को तीन सूत्रीय विकासात्मक मांग पत्र सौंपा। क्लब के सरक्षक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शीला सिंह एवं प्रधान ईशान अख्तर के नेतृत्व में मांग की गई की बिलासपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गोविंद सागर झील में वाटर तथा बंदलाधार में पैराग्लाइडिंग एडवेंचर गतिविधियां सुचारू रूप से कीर्यवानीत किया जाए। ताकि बिलासपुर में पर्यटन को बढ़ावा मिल इसके अलावा मांग की गई कि जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन शहीद स्मारक का कार्य काफी समय से बंद पड़ा हुआ। इसे सुचारु रूप से क्रियान्वित किया जाए तथा जल्द से जल्द जनता को संपर्क किया इसके अलावा 2 वर्षों से बंद पड़े किरतपुर से नेरचौक फोरलेन का निर्माण सुचारू रूप से शुरू करवाया जाए ताकि ग्रामीण स्तर पर बिलासपुर वासियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े, इस मौके पर उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने सभी मांगों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ममता शर्मा शालिनी शर्मा इंजीनियर सत्यदेव बबीता वालिया तनवीर राजीव शर्मा विवेक कुमार पवन इत्यादि पदाधिकारी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *