प्रदेश की बिगड़ती माली हालत को सुधारने की कामना भी की
जिस विश्वास से जनता ने अनुराग ठाकुर को संसद में भेजा है उसी विश्वास को कायम रखें
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
कांग्रेस के पूर्व मंत्री और नयनादेवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने देश के वित्त व् कारपोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को शुभकामनाएं दी हैं और प्रदेश की बिगड़ती माली हालत को सुधारने की कामना भी की है। रामलाल ठाकुर ने कहा कि इनसे पहले प्रदेश से काफी वरिष्ठ नेताओं ने संसद में बड़ी दृढ़ता से प्रदेश का पक्ष रखा था जिस कड़ी में पंडित सुख राम, वीरभद्र सिंह, शान्ता कुमार, आनंद शर्मा व् जगत प्रकाश नड्डा जैसे नाम हैं। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने अनुराग ठाकुर को संसद में भेजा है उसी विश्वास को कायम रखते हुए अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र व् प्रदेश का पक्ष मजबूती से रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमन्त्री हमेशा प्रदेश में वित्तिय कमी की बात करते रहते हैं लेकिन अब हिमाचल प्रदेश से ही राज्य वित् मंत्री है तो वित्तिय संसाधनों की कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुराग के सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं। प्रदेश को नए रोजगार के सृजन व् औधौगिक इकाइयों को मजबूती देनी होगी। देश के नए राज्य वित् मंत्री को प्रदेश की वित्तिय कमी को दूर करना होगा, प्रदेश में पूर्व केंद्र सरकार के द्वारा की गई 70 नये राष्ट्रिय राजमार्गो के कामों को करवाना होगा, प्रदेश के बनाई जाने वाली स्मार्ट सिटी व् रेल विस्तारीकरण की योजनाओँ के लिए धन मुहैया करवाना होगा, किरतपुर से नेरचोक तक बंद पड़े फोर लेन के काम के लिए धन मुहैया करवाना पड़ेगा। प्रदेश में चल रहे केंद्रीय संस्थानों के विस्तारीकरण के लिए धन मुहैया करवाना होगा तथा बिलासपुर में बन रहे ऐम्स के लिए समयबद्ध सीमा में तैयार करवाना पड़ेगा व् जिला बिलासपुर के भाखड़ा विस्तापितों की समस्याओं के हल के बारे में समाधान करवाना होगा। इसके अलावा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के किसी बड़ी परियोजना को लाकर युवा बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह आशा करते हैं कि अनुराग ठाकुर फिर से एक बार क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष बनें और क्रिकेट को नई बुंलदियों पर ले जाएं। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ मिल कर वित्तिय व्यवस्था करे ताकि प्रदेश की जनता का विश्वास बना रहे।

