• Sun. Feb 1st, 2026

बिलासपुर नेवल यूनिट की महक धवन बनेगी भारतीय नौ सेना में सब लैफिटनेंट

Byjanadmin

Jun 12, 2019

शिमला की रहने वाली महक ने नेवी एसएसबी क्वालिफाई कर अपने हुनर का किया प्रदर्शन

इंडियन नेवी अकैडमी इजीमाला केरल में सब लैफिटनेंट पद से करेगी ट्रेनिंग अभियान शुरू

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
बिलासपुर नेवल यूनिट से ताल्लुक रखने वाली महक धवन शीघ्र ही भारतीय नौ सेना में सफेद वर्दी की गरिमा बढ़ाते हुए सब लैफिटनेंट के औहदे से नवाजी जाएगी। यह न सिर्फ बिलासपुर यूनिट बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। मूलत प्रदेश की राजधानी शिमला की रहने वाली इस बेटी ने नेवी एसएसबी क्वालिफाई कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया है। विलक्षण बुद्धि की मालिक इस बेटी ने नेवल आर्किटैक्ट और नेवल अर्मामेंट शाखा दोनो में क्वालिफाई किया है जबकि महक की इच्छा नेवल अर्मामेंट में जाने की है। बहुत जल्द महक इंडियन नेवी अकैडमी इजीमाला केरल में सब लैफिटनेंट पद से अपना ट्रेनिंग अभियान शुरू करेगी। इस बावत महक को ज्वाइनिंग लैटर भी प्राप्त हो चुका है। बच्ची की इस उपलब्धि से घर में खुशियों का माहौल है। महक के पिता सतीश धवन होटल मैनेजमेंट इंस्टीटयूट शिमला में मैनेजर हैं जबकि माता सपना धवन शिक्षा विभाग (टूटू )में शिक्षिका हैं। महक की प्रारंभिक शिक्षा लौरेटो कान्वेंट स्कूल तारा हाल शिमला में संपन्न हुई। फिर जमा दो दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला, जबकि महक वर्तमान में स्नातक की उपाधि एनआईटी हमीरपुर से कर रही है तथा वह अंतिम वर्ष की छात्रा है। महक वर्ष 2016 में एचपी नेवल यूनिट यानि एनसीसी बिलासपुर का हिस्सा बनी। एक साल के बाद जुलाई 2017 में ही महक ने पहला एनसीसी कैंप लगाया जिसमें उन्हें बैस्ट कैडेट की उपाधि से नवाजा गया। इसके अलावा एनसीसी के तीन अलग-अलग स्तर के शिविरों में भी महक ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और आल इंडिया नौसैनिक कैंप चंडीगढ़ के लिए चयनित हुई। यहां पर हिमाचल की इस बेटी ने लड़कियों में बैस्ट कैडेट, अखिल भारतीय बैस्ट कैडेटस की श्रेणी में स्वर्ण पदक तथा टीम ड्रिल एक्टिविटी में कांस्य पदक हासिल कर प्रदेश के गौरव का बढ़ाया। एनसीसी द्वारा दिए गए इन्हीं अनुभवों के चलते महक को सर्विस सलेक्शन बोर्ड की परीक्षा में फाईट करने का हौंसला मिला। भारतीय नौसेना की अहम हिस्सा बनने जा रही महक धवन को कविता लिखना, किताबें पढना, नृत्य करना व शूटिंग करना अच्छा लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *