• Sun. Feb 1st, 2026

सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऋषिकेश से दो छात्राओं का चयन स्पोटर्स हॉस्टल माजरा में हुआ

Byjanadmin

Jun 12, 2019

ग्रामीण परिवेश में रहने वाली इस बच्चियों ने हाकी खेल को अपनाकर कड़ी मेहनत की

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऋषिकेश में दो छात्राओं का चयन स्पोटर्स हॉस्टल माजरा (नाहन) में होने स्कूल व क्षेत्र में खुशी की लहर है। हॉकी स्पोटर्स होस्टल में दो छात्राओं के चयन के पीछे जहां दोनो छात्राओं के अभिभावकों का योगदान हैं वहीं इस स्कूल के डीपीई विकास पुंडीर का भी अहम योगदान है। इलाके का नाम रोशन करने वाली इन छात्राओं में गौरी देवी कक्षा नवम और रिमू देवी शामिल है। एसएमसी प्रधान राकेश नड्डा, ग्राम पंचायत डमली के प्रधान प्रेम लाल चौधरी ने इन दोनो मेधावी बच्चियों को बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बुधवार को स्कूल प्रशासन की ओर से इन बच्चियों के लिए बाकायदा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल प्रिंसीपल सुखदेव रतन ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहने वाली इस बच्चियों ने हाकी खेल को अपनाकर कड़ी मेहनत की। स्कूल के डीपीई विकास पुंडीर जो स्वयं एक राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त खिलाड़ी रहे हैं, ने इनका कुशल मार्गदर्शन किया। इसी कारण दोनो बेटियां हाकी स्पोस्टर्स होस्टल माजरा के लिए चयनित हुई हैं। जो कि गौरव की बात है। कार्यक्रम में विकास पुंडीर, हरमेश चौधरी, मदन चंदेल, सुभाष चंदेल, भगत सिंह , प्रतिभा, भावना, संजय , दीपिका, अंजना, अंजलि, भारतेंदु, गोपाल, सोहन लाल, प्रीतम सांख्यान, विकास, विनोद आदि शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *