
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
विश्वविख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी जी मंदिर के समीप छोटी सी बच्ची की होमगार्ड के द्वारा पिटाई का जो वीडियो वायरल हुआ था उसको लेकर जांच शुरू हो गई है । इसके लिए विभाग ने बटालियन एडमिन ऑफिसर जगदीश ठाकुर को नियुक्त किया है । आज जगदीश ठाकुर अपनी टीम के सहित अपनी माता नैना देवी के दरबार पहुंचे और मंदिर क्षेत्र में जहां घटना घटित हुई है उसके आसपास दुकानदारों स्थानीय लोगों और पुजारी वर्ग के लोगों से उन्होंने बयान दर्ज किए।
जगदीश ठाकुर का कहना है कि मंदिर न्यास ने पहले ही इस होमगार्ड के जवान को ड्यूटी से हटा दिया है । हालांकि जांच की जा रही है कि मामला क्यों हुआ और कैसे हुआ व्यापक जांच की जाएगी । स्थानीय लोगों के बयान भी कलमबद्ध किए जाएंगे और रिपोर्ट सौंपीं जाएगी ताकि उचित कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उनके साथ मंदिर होमगार्ड के इंचार्ज विवेन्दर गोल्डी भी मौजूद थे।
