विभाग को बेच भी सकते हैं अपनी भूमि
आपकी भूमि पर कोई अन्य लगा सकता है उद्योग
अपने आप भी आप लगा सकते हैं अपना उद्योग
इच्छुक व्यक्ति उद्योग विभाग से करें सम्पर्क
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र बिलासपुर प्रोमिला शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार उद्योग विभाग, हि0प्र0 के माध्यम से ग्लोबल इन्वेसटर मीट धर्मशाला जिला कांगडा में माह सितम्बर-2019 को करवाने जा रही है । जिसमें देश-विदेश के नामी गिरामी औद्योगिक घराने भाग लेने जा रहे है तथा उद्योग विभाग के साथ उनके समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किये जा रहे है तथा अब तक 17 हजार करोड रूपये के समझौता ज्ञापन हस्तांक्षरित किये जा चुके है । उन्होने बताया कि हिमाचल प्रदेश मंे बडे-बडे उद्योग स्थापित होने से जहां पूंजीगत निवेश होगा वही प्रदेश के लोगों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिलेगंे। उन्होने बताया कि बडे-बडे उद्योगों की स्थापना के लिए प्रदेश सरकार के पास एक लंैड बैंक का होना अति आवश्यक है। उन्होने बताया कि जिला बिलासपुर में निवेशकों को अपने उद्योग स्थापित करने हेतु नाममात्र की जगह केवल औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई में उपलब्ध है। लेकिन जिले के बाकी क्षेत्रों में भी औद्योगिकरण के लिए उपयुक्त भूमि की आवश्यकता है जिसके लिए भिन्न-भिन्न स्थानों पर तीन जगह सरकारी भूमि चिन्हित की गई है फिर भी विभाग को और अधिक भूमि की आवश्यकता रहेगी। उन्होने कहा कि इस सन्दर्भ में कोई भी भू-स्वामी या संस्था अपनी निजि/प्राईवेट भूमि इस प्रयोजन हेतु लीज पर या विक्रय द्वारा देने के इच्छुक हो तो www.risinnghimachal.in/landbank वैबसाईट पर अपनी भूमि का विवरण जैसा कि प्रदाता का नाम व पता, भूमि का खसरा नम्बर, मोबाईल नम्बर, ई-मेल आईडी, पटवार सर्कल व भूमि की लोकेशन अपलोड कर सकता है । उन्होने बताया कि भूमि विवादित ना हो व उद्योग स्थापित करने के लिए उपयुक्त हो। उन्होने बताया कि भूमि का मुआवजा सरकार द्वारा निर्धारित किया जाएगा जिसमे नियम व शर्ते लागू होगी। जिला बिलासपुर में अभी तक 80 बीघा निजि भूमि के प्रस्ताव विभाग के पास प्राप्त हो चुके है। उन्होने बताया कि अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक ब्यक्ति निजि रूप से महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, बिलासपुर के कार्यालय में या सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में कार्यरत प्रसार अधिकारी उद्योग से सम्पर्क स्थापित कर सकते है या दूरभाष नम्बर महा प्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, बिलासपुर- फोन न0 01978-224248, 98170-87102, डाकेश्वर सिंह, प्रसार अधिकारी मोबाईल नम्बर -94183-96221, प्रवीण कुमार, प्रसार अधिकारी, घुमारवीं व श्री नयना देबीजी मोबाईल नम्बर 70189-54874 पर भी सम्पर्क कर सकते है।

