• Sun. Feb 1st, 2026

क्रिकेट मैदान में होगा जिला स्तरीय योग दिवस- राजेश्वर गोयल

Byjanadmin

Jun 14, 2019

स्थानीय लोगों के अतिरिक्त शैक्षणिक संस्थानों के बच्चे लेंगे भाग

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
योग मन, मस्तिष्क और शरीर के लिए एक प्राकृतिक अभ्यास है जो कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह जानकारी उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय योगा दिवस का आयोजन करने बारे बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सामान्य योगाभ्यास करवाया गया जिसमें स्थानीय लोगों तथा विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों,के बच्चे, व्यापार मंडल, स्पोर्टस हास्टल तथा स्वयं सेवी संस्थाएं और स्थानीय नागरिक बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 21 जून को प्रातः 6ः30 से 8 बजे तक लूहणु स्थित क्रिकेट मैदान में जिला स्तरीय योगा दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन आयुर्वेदिक विभाग से योग विशेषज्ञ डाक्टर प्रवीण शर्मा तथा डाक्टर संदीपा शर्मा की टीम के साथ पंतजलि और आर्ट आफ लिंविग के प्रशिक्षक विभिन्न योग क्रियांए करवाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय योग दिवस पर लोगों को योग ही जीवन है की शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने विद्युत विभाग को कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक विद्युत आपूर्ती, नगर परिषद तथा आईपीएच विभाग को सुचारू पेयजल आपूर्ती तथा स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं, पुलिस विभाग को यातायात व्यवस्था तथा अग्निशमन विभाग को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिला के सभी प्रबुद्ध नागरिकों और समस्त जिला अधिकारियों और कर्मचारियों को जिला स्तरीय योग दिवस में भाग लेने का आग्रह किया है। इस अवसर पर जिला आर्युवेद अधिकारी जय गोपाल शर्मा ने जिला स्तरीय योग दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर सहायक आयुक्त पूजा चैहान, बीडीओ गौरव धीमान, पीओ डीआरडीए संजीत सिंह, एमओएच डा. परविन्द्र सिंह, के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *