‘मालती गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित’
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर के 41 छात्रों ने 5 से 14 जून तक जे० एन० वी० डुंगरी में आयोजित एन० सी० सी० के ‘कौमन एनुअल ट्रेनिंग कैंप’ में भाग लिया। 10 दिनों के इस कैंप में छात्रों ने अनुशासन के महत्त्व को समझा एवं पूरी तल्लीनता से कैंप में सिखाए गए गुरों को अपने जीवन का हिस्सा बनाया। इस दौरान कैडेट्स के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें अर्णव चोपड़ा ने शूटिंग में प्रथम पुरस्कार, स्कूल टीम ने बास्केटबॉल में प्रथम पुरस्कार तथा मालती सोनी ने मॉक ड्रिल में दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया। गौरतलब है कि मालती का चयन हिमाचल गणतंत्र दिवस परेड 2020 के लिए हुआ है यह विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। इस कैंप में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को प्रशास्ति पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती नैना लखनपाल ने सभी विजेताओं को बधाई दी है।

