• Sun. Feb 1st, 2026

पंचायत प्रतिनिधि अधिकारियों के साथ आपसी सामजस्य से गांव के विकास के लिए योजनाएं बनाएं – रमेश ध्वाला

Byjanadmin

Jun 16, 2019

जनमंच कार्यक्रम में आए कुल 257 मामले – राजेश्वर गोयल


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर

जनमंच कार्यक्रम सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है सभी अधिकारियों लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लें तथा पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ समाधान सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगों को घरद्वार पर तुरन्त लाभ सके। यह उद्गार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश ध्वाला ने विधानसभा क्षेत्र झंडुता के राजकीय वरिध्ठ माध्यमिक पाठशाला गेहड़वीं में आयोजित 11वें जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रकट किए। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंन अधिकारियों से कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करके उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पूरी प्रक्रिया के बारे में समझाएं ताकि पात्र लोगों को लाभ मिल सके। इस अवसर पर उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनमंच कार्यक्रम में कुल 257 मामले समस्याओं और मांगों से सम्बन्धित पत्र प्राप्त हुए जिसमें जनमंच से पूर्व की गतिविधियों के दौरान 102 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 17 शिकायतें एवं 85 मांगे प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि जनमंच से 80 मामलों पर कार्यवाही सुनिश्चित बनाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम में मौके पर 155 मामले प्राप्त हुए। जिन्हें सम्बन्धित विभागों को सौंपकर 15 दिन के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें आयुर्वेदिक विभाग ने 203 तथा स्वास्थ्य विभाग में 340 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की तथा उन्हें निशुल्क दवाईयां भी वितरित की। इस अवसर पर 15 दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा आयुष्मान भारत के 86 कार्ड भी बनाए गए। 90 व्यक्तियों की आंखों की जांच, 33 लोगों के दातों क जांच, 47 लोगों की एचवी और मधुमेह टैस्ट भी मौके पर किए गए। इसके अतिरिक्त 13 हिमकेयर कार्ड भी बनाए गए। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आईआरडीपी, पैशन फार्म, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार नकलें और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से सम्बन्धित 173 फार्म व प्रमाण पत्र भरे गए। उन्होंने बताया कि रजस्व विााग द्वारा 84 हिमाचली प्रमाण पत्र, 54 अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग, 48 आय प्रमाण पत्र, 3 बसीयतनामा, 5 राहत प्रकरण तैयार किए, शपथ पत्र 18 तैयार किए गए। उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से 53 आर्मड रैजिमैंट के सैन्य अधिकारियों द्वारा पूर्व सैनिकों/विधवाओं व उनके आश्रितों की समस्याओं तथ सरकार की ओर से दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की दस्तावेज कार्यवाही तथा जानकारी दी गई। चयनित पंचायतों में बेटी है अनमोल योजना के तहत 17 पात्र बालिकाओं की एफडीआर बनाई गई। उन्होंने बताया कि जनमंच से पूर्व गतिविधियों में कुल 9 प्री जन मंच शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना के तहत एक-एक बूटा बेटी के नाम नई योजना के तहत फलदार औषधीय हरड़ पौधा लगाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रचार के लिए प्रदर्शनियों को भी आयोजन किया गया है तथा लोगों की सुविधा के लिए मौके पर ही लोक मित्र केन्द्र द्वारा 9 आधार कार्ड भी जारी किए गए तथा 50 का नवीनीकरण किया गया। स्वयं सहायता गु्रपों द्वारा तैयार उत्पादों से 3 हजार 2सौ तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं द्वारा तैयार किए वस्तुओं से 4 हजार 8 सौ की बिक्री की गई। इस अवसर पर स्थानीय विधायक जेआर कटवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एसडीएम विकास शर्मा के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *