• Sun. Feb 1st, 2026

शिमला में प्रेस क्लब द्वारा आयोजत क्रिकेट टूर्नामेंट का स्वास्थ्य मंत्री द्वारा शुभारंभ

Byjanadmin

Jun 22, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
प्रेस क्लब शिमला हिमाचल विवि मैदान में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करवाया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने किया। इस मौके पर विपिन परमार ने कहा कि पत्रकार जहां खबरों के लिए दूर दराज जाते है ओर समाज को नई दिशा दिखाने का काम करते है तो वहीं सामाजिक भलाई का कार्य भी करते है। पत्रकार समय निकाल क्रिकेट जैसे खेल खेल रहे है ये शारीरिक व मानसिक दृढ़ता के लिए अच्छा प्रयास है।शनिवार एक मैच जबकि रविवार को दो मैच खेले जाएंगे। प्रेस क्लब की महिला टीम भी मैच खेलेगी। इन मैच में जो टीम जीतेगी उन दो टीमों का फाइनल 30 जून रविवार को खेला जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार, प्रकाश लोहमी, अर्चना फूल, रमेश डोगरा, अश्वनी वर्मा प्रेस क्लब शिमला के प्रधान अनिल हैडली , उपप्रधान पराक्रम चंद, महासचिव देवेन्द्र वर्मा, कोषाध्यक्ष उज्ज्वल शर्मा , कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *