• Thu. Jun 18th, 2026

बॉलिवुड फैंस को दीप्ति सती का इंतजार

ByJanwaqta Live

Mar 14, 2020

साउथ की पॉप्युलर ऐक्ट्रेस दीप्ति सती को बॉलिवुड में कम ही लोग जानते हैं। कई ब्यूटी पेजेंट जीत चुकी यह ऐक्ट्रेस साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 25 साल की दीप्ति मॉडलिंग से फिल्मों में पहुंची हैं। उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। मुंबई में पैदा हुईं दीप्ति की पढ़ाई सेंट जेवियर्स कॉलेज से हुई है। उनके पिता उत्तराखंड के जबकि मां केरल की रहने वाली हैं। दीप्ति ने साल 2014 में फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भाग लिया था। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में उन्होंने फेमिना मिस आयरन मेडन का खिताब जीता था। दीप्ति ने भरतनाट्यम और कथक की ट्रेनिंग ली है। इसके साथ ही वेस्टर्न डान्स में भी वह कहीं से कम नहीं हैं। साल 2015 में दीप्ति ने मलयालम फिल्म नी-ना से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। दीप्ति सती ने एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज ऑनली फॉर सिंग्ल्स में भी काम किया है। जिसमें उन्होंने विवान शाह के ऑपोजिट लीड रोल निभाया था। दीप्ति ने केवल मलयालम ही नहीं बल्कि तमिल, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। दीप्ति के फैन्स इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि दीप्ति फिल्मों में कब डेब्यू करती हैं। दीप्ति ट्रडिशनल लुक में जितनी खूबसूरत लगती हैं उतनी ही वेस्टर्न लुक में हॉट दिखती हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद अब आप भी दीप्ति के बॉलिवुड डेब्यू का करेंगे इंतजार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *