• Thu. Jun 18th, 2026

अमिताभ ने की राधिका मदान की ऐक्टिंग की तारीफ

ByJanwaqta Live

Mar 16, 2020

साल 2018 में डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म पटाखा से बॉलिवुड डेब्यू करने वाली ऐक्ट्रेस राधिका मदान ने हाल में रिलीज हुई फिल्म अंग्रेजी मीडियम में इरफान खान की बेटी का किरदार निभाया। कोरोना वायरस के चलते भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हो लेकिन लोगों इसे काफी पसंद किया है। फिल्म राधिका मदान की ऐक्टिंग की तारीफ हर कोई कर रहा है।
राधिका मदान का उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब बॉलिवुड इंडस्ट्री के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने उनकी तारीफ की। अमिताभ बच्चन ने राधिका मदान के लिए हाथ से लिखा पत्र और फूल भेजे। ऐक्ट्रेस ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, मुझे नहीं पता कि क्या कहना है या लिखना है.. मेरे पास शब्द नहीं और बहुत ज्यादा खुश हूं! अमिताभ बच्चन सर से इस पाना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं हमेशा से ही कल्पना करती थी कि मेरी फिल्म के रिलीज के बाद मेरी दरवाजे की घंटी बज रही और बाहर खड़ा एक व्यक्ति कह रहा है, अमिताभ बच्चन सर ने आपके लिए फूल और एक नोट भेजा है और उसके बाद मैं बेहोश हो गई। शुक्र है कि मैं बेहोश नहीं हुई और सच में मैंने इस पा लिया था। मैं कुछ देर के लिए वह खड़ी रही और मेरे आंखों में खुशी के आंसू थे। मेरे सपने को सच करने के लिए धन्यवाद सर। इसने मुझे और भी अधिक मेहनत करने और अच्छी परफॉर्मेंस करने प्रेरित किया।
बताते चलें कि अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में लोगों के अच्छे काम पर उनकी तारीफ जरूर करते हैं। इसके पहले उन्होंने कंगना रनौत, आयुष्मान खुराना, विकी कौशल, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बधाई दे चुके हैं और अब इस लिस्ट में राधिका मदान भी शामिल हो गई हैं।
डायरेक्टर होमी अदजानिया की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में इरफान खान के साथ करीना कपूर, राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, डिंपल कपाडिय़ा और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार हैं। 13 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म साल 2017 की सुपरहिट फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *