• Thu. Jun 18th, 2026

रणवीर के लिए मास्टर शेफ बनीं दीपिका

ByJanwaqta Live

Apr 5, 2020

बॉलीवुड कपल्स कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से इन दिनों क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. सोशल मीडिया जो तस्वीरें और वीडियो आ रहे हैं. उनको देखने के बाद ये साफ है कि सेलेब्स सिर्फ एक्टिग ही नहीं घर के काम भी अच्छे से कर लेते हैं. हाल ही में एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी यानि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की एक और टैलेंट के बारे दुनिया को बताया. लॉकडाउन की वजह से दीपिका और रणवीर बाहर नहीं जा पा रहे हैं, इसलिए दीपिका उन्हें घर में अच्छी अच्छी डिश बनाकर खिला रही हैं.
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने क्वारनटीन वीडियोज शेयर करते रहते हैं. रणवीर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की. जिसमें दीपिका घर की रसोई संभालते हुए दिखाई दे रही हैं. दीपिका ने रणवीर के लिए थाई सलाद, वेजिटेबल टॉम यम सूप, थाई ग्रीन करी विद राइस बनाकर खिलाया, जिसकी तस्वीरें रणवीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की.
इसके साथ ही दीपिका ने केक बेक किया. इसका बूमरैंग वीडियो रणवीर सिंह ने शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने केक बनाने की पूरी विधि स्टेप-बाय-स्टेप दिखाई है. वीडियो में दीपिका एप्रॉन और ग्लव्स पहने देखी जा सकती हैं.
उनके इस बूमरैंग वीडियो में रणवीर ने दीपिका को मास्टरशेफ कहा है. वहीं, एक फोटो में रणवीर ने खुद को पति परमेश्वर भी लिखा है. उन्होंने लिखा- पति परमेश्वर के लिए अपने हाथों से खाना बनाने वाली क्यूटी मेरी दीपू, लव यू बेब्स.
रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी करते हुए लिखा, मौजूदा परिस्थितियों में छोटे से छोटा प्रयास भी मायने रखता है. हम पूरी विनम्रता के साथ पीएम-केयर्स फंड में योगदान देने का संकल्प लेते हैं और आशा है कि आप भी इसमें योगदान देंगे. इस संकट की घड़ी में हम सब एक साथ हैं. जय हिंद. दीपिका और रणवीर.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *