• Thu. Jun 18th, 2026

सुरभि चंदना ने निकाला घर में वर्कआउट करने का अनोखा तरीका

ByJanwaqta Live

Apr 5, 2020

कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से हम सभी घरों पर रहने को मजबूर हैं। यहां तक कि सिलेब्रिटीज भी अपने घरों में बंद हैं। लेकिन इन सब के बीच फिटनेस भी जरूरी है। संजीवनी फेम सुरभि चंदना भी खुद को फिट रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं। उन्होंने घर पर समय बिताने के लिए फिटनेस को भी अपना शौक बना लिया है। सुरभि ने हाल ही एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह घर पर एक्सरसाइज कर रही हैं। उनका यह फिटनेस गोल देखकर फैन्स जरूर इंस्पायर होंगे। सुरभि इस वीडियो में प्लैंक करती हुई नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि वह एक्सरसाइज करते हुए फैन्स से बात भी कर रही हैं। सुरभि कहती हैं कि घर पर पड़े बहुत से सामान का इस्तेमाल एक्ससाइज करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा है कि वह घर का सारा काम निपटाने के बाद एक्सरसाइज को ही पूरा समय दे रही हैं। इससे पहले भी सुरभि ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि वर्कआउट ही है, जो उन्हें घर पर समय बिताने और कोरोना से लडऩे में उनकी मदद कर रहा है। वैसे वर्कआउट के अलावा सुरभि घर पर पोछा लगाने से लेकर खाना पकाने तक का काम भी कर रही हैं। er nalin singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *