• Thu. Jun 18th, 2026

बोल्ड ऐंड स्टाइलिश कपड़ों में बेगम करीना कपूर ने ढाया कहर

ByJanwaqta Live

Apr 13, 2020

करीना कपूर एक ओर तो लॉकडाउन के दौरान अपनी निजी जिंदगी की झलक फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके ग्लैमरस अंदाज को दिखाती तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। करीना के ये फोटोज लॉकडाउन से पहले किए गए फोटोशूट से लिए गए हैं। इन तस्वीरों को मैगजीन द्वारा ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। तस्वीरों में करीना इंडियन से लेकर वेस्टर्न डिजाइनर ड्रेसेस में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती दिखीं। इन फोटोज में बेबो जो भी ड्रेसेस पहनी दिख रही हैं उन सभी में ऊम्फ फैक्टर फील किया जा सकता है। एक तस्वीर में करीना कपूर लाल लहंगा पहनी दिखाई दे रही हैं। गाजरी कलर की इस आउटफिट पर ग्रीन माइक्रो फ्लोरल प्रिंट के साथ सीच्ंस वर्क किया गया था। इस वन टोन लहंगे की हाईलाइट उसका ब्लाउज रहा जिसे डीप वी नेकलाइन डिजाइन दी गई थी। इस तस्वीर में करीना कूल ऐंड शीक लुक में नजर आईं। उन्होंने ऑरेंज गाउन पहना था, जिस पर ओवरऑल सीच्ंस वर्क था। इस ड्रेस में भी फ्रंट में डीप वी नेकलाइन डिजाइन था। करीना ने इसके ऊपर ब्राउन ट्रेंच कोट पहना था, जिसकी कॉलर को वन साइड अप रखते हुए उनके वन पीस ईयररिंग को हाईलाइट किया गया था। करीना ने जैसे हॉटनेस का मीटर ही हाई कर दिया। ब्लू कलर के इस बॉडीकॉन गाउन का प्लंजिंग नेकलाइन डिजाइन और उस पर से बेबो की कर्वी बॉडी बोल्डनेस और हॉटनेस का परफेक्ट कॉकटेल बनाते दिखे। गाउन का यूनिक पॉइंट उसकी शोल्डर डिजाइन थी जिस पर रफल स्टिच देते हुए पेटल्स लुक दिया गया था। इस मैगजीन फोटोशूट के लिए करीना कपूर को फेमस सिलेब्रिटी स्टाइलिस्ट अनिता श्रॉफ अदजानिया ने स्टाइल किया था। उनका हर ड्रेस सिलेक्शन बेबो के ग्लैमरस अंदाज और अदाओं को और भी ज्यादा उभारने में कामयाब होता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *