• Thu. Jun 18th, 2026

क्वारंटाइन मूड को खुलकर एन्जॉय कर रही हैं अंगीरा धर

ByJanwaqta Live

Apr 13, 2020

एक्टर विक्की कौशल संग ‘लव पर स्चयर फुट’ फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंगीरा धर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भले ही अंगीरा का नाम आज बी-टाउन की उन फेमस एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार नहीं है, लेकिन अपनी मासूमियत, क्यूट लुक्स और बोल्ड आदाओं से वह आज भी करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। इन दिनों बाहरी दुनिया से ब्रेक लेकर अंगीरा अपने क्वारंटाइन मूड को खुलकर एन्जॉय कर रही हैं। जी हां, ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि उनका इंस्टाग्राम खुद इस बात का गवाह है। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अंगीरा धर की कुछ तस्वीरें जमकर बवाल मचा रही हैं। इन तस्वीरों से हमारा तो नजरें हटाना मुश्किल हुआ ही, यकीनन आप भी देखते रह जाएंगे।
एक्ट्रेस अंगीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हमेशा ही अपनी खूबसूरत तस्वीरों के चलते सारी लाइमलाइट अपने नाम कर लेती हैं। अंगीरा के इंस्टाग्राम पर उनके एक से बढक़र एक लुक देखने को मिलते हैं। हाल ही में उनका नो मेकअप वाला लुक काफी पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर में एक तरफ अंगीरा जहां कलरफुल प्रिंटेड टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ उनका ग्रे टी-शर्ट में सनलाइट लुक भी कमाल का है। अंगीरा अपनी कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो उसे वायरल होने में जरा भी टाइम नहीं लगता। ऐक्ट्रेस के इंस्टा अकाउंट पर आप एक नजर डालेंगे तो आपको उनके कई खूबसूरत लुक देखने को मिल जाएंगे। 25 मई 1988 को श्रीनगर में जन्मी अंगीरा आखिरी बार बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल के अपोजिट फिल्म ‘कमांडो 3’ में नजर आई थी। हालांकि, अंगीरा को पहचान साल 2015 में आई वेब सीरीज ‘बैंग बाजा बारात’ से मिली थी। इस वेब सीरीज में अंगीरा ने एक इंडिपेंडेंट लडक़ी की भूमिका निभाई थी, जिसने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। यही नहीं, इससे पहले अंगीरा यूटीवी बिंदास के शो ‘बेग बॉरो स्टील’ को होस्ट भी कर चुकी हैं। साथ ही साथ कैडबरी सिल्क, डोमिनोज़ इंडिया जैसे कई बड़े ब्रांड्स का ऐड फेस भी बन चुकी हैं।
आपको बता दें अंगीरा अपने नेचुरल लुक्स के लिए काफी फेमस हैं। उनके सॉफ्ट कर्ल्स, ब्राउन आंखें और क्यूट स्माइल किसी को भी उनका दीवाना बनाने के लिए काफी है। उनका ड्रेसिंग सेंस इतना कमाल का है जिसकी वजह से वो सुर्खियों में छाई रहती हैं। फेमस डिज़ाइनर नीता लूला के वाइट रफल्स गाउन में अंगीरा की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। मिनिमल मेकअप न्यूड लिप्स, कर्ल हेयर उनके लुक को स्टाइलिश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे।
वेस्टर्न तो वेस्टर्न, मैडम का देसी अंदाज भी किसी से कम नहीं है। येलो मस्टर्ड कॉटन सिल्क साड़ी में अंगीरा गजब की खूबसूरत लग रही हैं। आंका फैब्रिक द्वारा डिज़ाइन की हुई साड़ी को अंगीरा ने मल्टीकलर के बैकलेस ब्लाउज़ के साथ पेअर किया हुआ है। सिंपल मेकअप कानों में लंबे-लंबे गोल्ड डिजाइन मकबरा इयररिंग्स उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी थे। यकीनन अंगीरा की ये तस्वीर ऐसी है जिसे देखकर कोई भी उन पर दिल हार जाए।
अंगीरा धर के जिस लुक ने हमारा सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो था उनका ‘कमांडो-3’ की सक्सेस पार्टी वाला लुक। डिज़ाइनर अम्बिका लाल के एमरल्ड ग्रीन ट्यूब हैंड एम्ब्रॉयडरी ड्रेस में अंगीरा ने न्यूड मेकअप के साथ स्मोकी आईज रेड लिप कलर और बालों को खुला छोड़ा हुआ था। इस ड्रेस में अंगीरा अपना फिगर फ्लॉन्ट करते हुए बेहद सुंदर दिखाई दे रही थीं। इतना ही नहीं, ड्रेस के साथ मैचिंग स्लीपर्स उनकी खूबसूरती को दोगुना करने के लिए काफी थे।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *