• Thu. Jun 18th, 2026

फरहान अख्तर के डॉगी को भूत बनकर डराने लगीं उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर

ByJanwaqta Live

Apr 14, 2020

फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने पेटडॉग को डराने की कोशिश करती दिख रही हैं। हालांकि, अंत में कुछ ऐसा हुआ कि वह खुद ही घबरा गईं।
फरहान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उनके पेट टायसन के पास लेटी नजर आ रही हैं। वीडियो में शिबानी फरहान के इस टायसन को डराने की पूरी कोशिश करती नजर आ रही हैं। वह टायसन को डराने के लिए अजीब आवाज निकाल रही हैं और ऐक्शन कर रही हैं । काफी देर तक टायसन ये सब सहता रहा, लेकिन जब उससे बर्दाश्त नहीं हुआ तो आखिर उसने वही किया, जो वहां कोई भी करता। इसके बाद शिबानी बेड से नीचे गिर जाती हैं।
फरहान अख्तर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, हर ऐक्शन के ऑपोजिट उतना ही रिऐक्शन भी होता है।
वैसे, शिबानी और फरहान अक्सर टायसन के साथ अपना वीडियो शेयर किया करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *