• Thu. Jun 18th, 2026

फौजी के किरदार के लिए लिच्डि डायट पर हैं रांझा विक्रम

ByJanwaqta Live

May 5, 2020

फिल्म हीरोपंती में टाइगर श्रॉफ के साथ काम कर चुके अभिनेता रांझा विक्रम सिंह अपनी आगामी फिल्म फौजी कॉलिंग में एक फौजी के किरदार में समाने के लिए आजकल लिच्डि डायट पर हैं। उन्होंने कहा, किरदार के लिए यह लुक तैयारी का एक अहम हिस्सा है और स्वाभाविक रूप से एक भारतीय सेना के किरदार को निभाना भी अपने आप में एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमें इस तरह के कुछ ही मौके मिलते हैं, इसलिए मैं अपना वजन कम करने के लिए आजकल लिच्डि डायट पर हूं।
वह आगे कहते हैं, अपनी शारीरिक क्षमता व दिल को मजबूत बनाने के लिए वर्कआउट पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। ऐसा लगता है कि इस तैयारी से शूटिंग में मदद मिलेगी। यह एक कठिन दिनचर्या है और लोग जिस किरदार को निभाते हैं, उसके जैसा उसे महसूस करने की भी आवश्यकता है। उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को मेरा यह प्रयास पसंद आएगा।
आर्यन सक्सेना द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक फौजी के परिवार की कहानी को बयां करती है, जो देश के लिए अपने प्राण त्याग देता है। फिल्म में शरमन जोशी भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *