• Tue. Jun 30th, 2026

कांग्रेस नेताओं ने गाजीपुर बार्डर पहुंच दिया किसान आंदोलन को समर्थन

ByJanwaqta Live

Dec 28, 2020

देहरादून: उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में सोमवार को गाजीपुर बार्डर पहुंचकर किसान विरोधी काले कानून वापस लेने की मांग को लेकर चलाये जा रहे किसान आन्दोलन को अपना समर्थन दिया। गाजीपुर बार्डर पहुंच कर किसान आन्दोलन को संबोधित करते हुए प्रीतम ंिसंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बनाये गये किसान विरोधी बिलों को वापस लिया जाये। उन्होने कहा कि आज देश का किसान और खेत मजदूर सड़कों पर है और सत्ता के नशे में मदमस्त मोदी सरकार उनकी रोजी रोटी छीन खेत खलिहान को पूंजीपतियों के हवाले करने का षडयंत्र कर रही है।
उन्होंने कहा कि किसान विरोधी तीन काले कानूनों ने समूची मोदी सरकार के सबका साथ, सबका विकास, के मुखौटे को उतार दिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान की आढ में भारत की आत्मा को किस तरह मारा जा रहा है इसका ताजा उदाहरण मोदी सरकार द्वारा बनाये गये किसान विरोधी बिल हैं। कहा कि ये तीनों ही कानून किसान की कमर तोडने के लिए काफी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के नाम पर लगाये गये लॉक डाउन में देश का मजदूर किसान सड़कों पर तपती धूप में चलने को मजबूर था और आज देश का अन्नदाता सड़कों पर कडकडाती ठंड में रात बिताने को मजबूर है। देश की जनता आने वाले चुनावों में भाजपा को इसका सबक जरूर सिखायेगी। आन्दोलन के समर्थन में गाजीपुर पहुंचने वाले नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ंिसह एवं प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय पालीवाल, पूर्व विधायक रामयश सिंह, रामसिह सैनी, पूर्व मेयर रूडकी यशपाल राणा, सेवादल अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, युवा कंाग्रेस के राजीव चैधरी, जितेन्द्र पंवार आदि प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *