• Tue. Jun 30th, 2026

देश की जनता को भाजपा पर भरोसाः भगत

ByJanwaqta Live

Dec 28, 2020

कोटद्वार:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वंशीधर भगत का प्रदेश की 70 विधानसभाओं के 120 दिवसीय दौरे के तहत सोमवार को कोटद्वार विधानसभा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। स्वागत का अंदाज भी कुछ अलग ही रहा। अल्पसंख्यक मोर्चे से जुड़ी मुस्लिम समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेश भूषा में तीन तलाक कानून को समाप्त किए जाने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत व आभार व्यक्त किया गया। किसान मोर्चा के द्वारा केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के लिए भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया गया। स्वागत के क्रम में 11 बजे कौड़िया चेक पोस्ट पर पहुंच कर  भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहां से खुली गाड़ी में बैठाकर  पूरे नगर क्षेत्र में ऐतिहासिक रैली निकाली गई।
भाजपा के अनुसूचित मोर्चा, ओबीसी मोर्चा आदि के कार्यकर्ताओं द्वारा भी अपने-अपने स्तर से स्वागत कार्यक्रम रखे गए थे। इसके साथ ही भाजपा  नगर मण्डल, भाबर मण्डल व  कालागढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं व महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी अपने पारम्परिक वेश भूषा में स्वागत किया। सैनिक प्रकोष्ठ से जुड़े पूर्व सैनिकों ने झंडाचैक में  गढ़वाल की पारंपरिक बाध्य यंत्रों के साथ  स्वागत किया गया। कोटद्वार आगमन पर भाजपा अध्यक्ष  बंशीधर  ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा किया गया और राज्य को संवारने का काम यशस्वी नेता नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आलवेदर रोड व भारत माला सड़क निर्माण योजना से उत्तराखंड को बहुत लाभ मिलने वाला है। डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल मे पूरे प्रदेश में सड़को का  जाल बिछा है। 2022 तक कोई भी गांव सड़क मार्ग से अछूता नही रहेगा। पहाड़ में रेलवे लाइन का सपना देखने वालो के सपने को भी नरेन्द्र मोदी ने साकार किया है।  भगत ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल देश की जनता को  बरगलाने का काम रह गया है कांग्रेस नेतृत्व व मुदा विहीन को गई। कांग्रेस ने कभी भी किसान, गरीब व महिलाओं की चिंता नही की है नही उनके लिए कोई कार्य किया है। उन्होंने कहा किआज सरकार ने प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बड़ी संख्या में प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिला है। प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने प्रदेश अध्यक्ष  भगत का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके प्रदेश महामंन्त्री कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष संपत रावत प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला वीरेंद्र बिष्ट, राजेन्द्र अंथवाल आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *