• Tue. Jun 30th, 2026

136वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

ByJanwaqta Live

Dec 28, 2020

देहरादून: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों में कांग्रेस तिरंगा यात्रा निकाली। हर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा के साथ ही अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया।
आज कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया।प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक गौरवशाली इतिहास वाली देश की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। कांग्रेस ने देश की आजादी में सबसे अहम भूमिका निभाते हुए देश की आजादी के संघर्ष का नेतृत्व किया। आजादी की जंग में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर तरह की कुर्बानियां दी। उन्होंने कहा कि आजाद भारत को जब पंडित जवाहर लाल व सरदार पटेल जैसे नेता मिले। जिन्होंने देश की एकता अखंडता को मजबूत करते हुए नए भारत के निर्माण की आधारशिला रखी।
इसके पश्चात पौने बारह बजे प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। तिरंगा यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हो कर घंटाघर,पल्टन बाजार, मिशन स्कूल, डिस्पेन्सरी रोड, दर्शन लाल चैक, घंटाघर से होते हुए वापस कांग्रेस मुख्यालय पहुंची। तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण एएआईसीसी के पूर्व सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष आयरेन्द्र शर्मा, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्री राजेन्द्र शाह, पीके अग्रवाल, गोदावरी थापली, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व प्रवक्ता गरिमा दसौनी, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चैधरी, लाल चंद शर्मा, सेवा दल के मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी, बुद्धीजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप जोशी, पूर्व प्रवक्ता आरपी रतूड़ी, सचिव मंजुला तोमर, परिणीता बडोनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *