• Mon. Nov 9th, 2026

रियलमी स्मार्टवॉच वॉच एस सीरीज एवं ट्रेंडी रियलमी बड्स एयर प्रो मास्टर एडिशन लांच

ByJanwaqta Live

Dec 23, 2020

देहरादून, आजखबर। भारत के सबसे लोकप्रिय टेक-लाईफस्टाईल ब्रांड्स में से एक, रियलमी ने आज अपने एआईओटी पोर्टफोलियो में नए उत्पाद शामिल किए। यह ब्रांड निरंतर अभिनवता ला उपभोक्ताओं को स्टाईलिश डिजाईन के साथ सर्वश्रेष्ठ टेक्नॉलॉजी प्रस्तुत कर रहा है। रियलमी ने रियलमी वॉच एस सीरीज के साथ आगे बढ़ प्रीमियम स्मार्टवॉच सेगमेंट में प्रवेश कर लिया। रियलमी की स्मार्टवॉच में स्टाईल व स्पोर्ट्स का बेहतरीन मिश्रण है, जो युवा भावना को प्रदर्शित करता है। ब्रांड ने फ्रेंच लक्जरी डिजाईनर, जोस लिवाई के साथ रियलमी बड्स एयर प्रो मास्टर एडिशन भी प्रस्तुत किया है।
इस लॉन्च के बारे में श्री माधव शेठ, वाईस प्रेसिडेंट, रियलमी एवं चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर, रियलमी इंडिया व यूरोप ने कहा, ‘‘2020 का साल सबसे अलग रहा, लेकिन रियलमी में हमने उत्साहजनक विकास किए। इस साल, हमने एआईओटी सेगमेंट में प्रवेश किया और इस साल के अंत तक अनेक उपलब्धियां हासिल कीं। रियलमी वॉच का पहला वर्जन लगातार दो तिमाहियों – 2020 की दूसरी व तीसरी तिमाही में सबसे ज्यादा शिप किया जाने वाला मॉडल था। काउंटरप्वाईंट क्यू2 इंडिया हियरेबल्स रिपोर्ट के अनुसार 2020 की दूसरी तिमाही में 22 प्रतिशत के बाजार अंश के साथ टीडब्लूएस श्रेणी में हम नं. 1 के स्थान पर रहे। रियलमी वॉच एस सीरीज के साथ हम प्रीमियम स्मार्टवॉच के सेगमेंट में प्रवेश कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि उपभोक्ताओं को यह नया उत्पाद बहुत पसंद आएगा।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *