• Mon. Nov 9th, 2026

नैनी वासियों के लिए भाजपा सरकार की ओर से एक नई सौगात

ByJanwaqta Live

Dec 16, 2020

-जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा का कल शुभारंभ करेंगे विधानसभा उपाध्यक्ष

हल्द्वानी/अल्मोड़ा, आजखबर। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के नैनी वासियों के लिए भाजपा सरकार की ओर से एक नई सौगात। प्रदेश के वर्तमान विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर गुरूवार को जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा का शुभारंभ करेंगे। इससे पूर्व इस क्षेत्र में बैंक नहीं होने के कारण दर्जनों ग्रामीणों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान हेतु क्षेत्र जागरूक जनता के द्वारा कई प्रयास किए गए, तथा नेताओं की परिक्रमा भी की किन्तु कहीं भी फरियाद नहीं सुनी गई।
आखिरकार भाजपा के युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी गौरव पाण्डे, प्रदेश के वर्तमान विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, एवं जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा के चेयरमैन ललित लटवाल को जब क्षेत्रीय जनता ने इस समस्या से रूबरू कराया तो इस क्षेत्र के लिए ये तीनों जननायक त्रिमूर्ति साबित हुए। तथा इनके द्वारा इस सम्बन्ध में वार्ता की गई एवं क्षेत्रीय लोगों को जिला सहकारी बैंक की शाखा नैनी क्षेत्र में खोलने के लिए आश्वस्त किया गया है। युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी गौरव पाण्डे ने प्रदेश के जिला सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत से दूरभाष में सम्पर्क स्थापित कर इस क्षेत्र की समस्या व मांग से अवगत कराया, जिस पर सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने भी जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा की शाखा खोलने का आश्वासन दिया था। जिसकी विभागीय कार्रवाई करने के बाद गुरूवार को ग्रामवासियों के लिए जिला सहकारी बैंक खुलने जा रहा है। यह भी बताते चलें की यह क्षेत्र जागेश्वर विधानसभा एवं अल्मोड़ा विधानसभा का सीमा क्षेत्र है बैंक की शाखा खुलने से क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ भाजपा को भी आगामी चुनाव में इस क्षेत्र से बढ़त मिलने की सम्भावना अधिक है। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने राज्य और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इसका लाभ देने को कहा। विधानसभा उपाध्यक्ष ने पदाधिकारियों से कहा कि संगठन ने जो जिम्मेवारी उन्हें दी है सभी उसका ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से पालन करें। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *