• Thu. Jun 18th, 2026

जब आलिया भट्ट के सामने दीपिका पादुकोण ने बताया रणबीर कपूर की किस आदत से है नफरत

ByJanwaqta Live

May 9, 2021
जब आलिया भट्ट के सामने दीपिका पादुकोण ने बताया रणबीर कपूर की किस आदत से है नफरत

आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। साल 2018 में दोनों करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंची थीं। दोनों के बीच एक खास कनेक्शन है रणबीर कपूर का। आलिया इस वक्त रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं वहीं इससे पहले दीपिका और रणबीर रिलेशनशिप में रह चुके हैं। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ‘कॉफी विद करण’ में जब दोनों पहुंचीं तो करण जौहर ने उनसे रणबीर से जुड़े कई सवाल पूछे।
अब शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आलिया और दीपिका साथ में ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का गाना ‘चन्ना मेरेया’ गा रही हैं। इस गाने को फिल्म में रणबीर कपूर पर फिल्माया गया था।
रणबीर कपूर के बारे में पूछे कई सवाल
करण ने रैपिड फायर राउंड में दीपिका से पूछा कि रणबीर के बारे में वो लव्स (प्यार), हेट्स (नफरत) और टॉलरेट्स (सहना) बताएं। दीपिका कहती हैं कि ‘मुझे उसके जल्दी नाराज नहीं होने से प्यार है।‘ हेट के बारे में वो कहती हैं कि ‘वो रिएक्ट नहीं करता है।‘ टॉलरेट करने के सवाल बर दीपिका आगे कहती हैं कि ‘असल में तीनों चीजें जुड़ी हुई हैं वो आसानी से अपनी भावनाएं जाहिर नहीं करता है।‘ इस वक्त आलिया, दीपिका के जवाबों को ध्यान से सुन रही होतीं हैं।
आने वाली फिल्में
दीपिका की आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्दी ही वो कबीर खान निर्देशित फिल्म ‘83’ में दिखाई देंगी। 1983 के वर्ल्ड कप पर आधारित इस फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह हैं। इसके अलावा दीपिका के पास शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ है। वो ऋतिक के अपोजिट ‘फाइटर’ में नजर आएंगी। ‘द इंटर्न’ में उनके साथ अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका है। वहीं दीपिका ने हाल ही में शकुन बत्रा की भी एक फिल्म की शूटिंग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *