• Thu. Jun 18th, 2026

आर्या की रिलीज के 17 साल होने पर अल्लू अर्जुन ने फिल्म को बताया बेहद खास

ByJanwaqta Live

May 9, 2021
आर्या की रिलीज के 17 साल होने पर अल्लू अर्जुन ने फिल्म को बताया बेहद खास

तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की सुपरहिट आर्या ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 17 साल पूरे कर लिए। इस अवसर पर अभिनेता ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में याद किया कि कैसे फिल्म ने उनके पूरे करियर को ही बदल दिया था।
अल्लू अर्जुन ने कहा, इस फिल्म ने बहुत सारे लोगों के जीवन को बदल दिया। इसने एक अभिनेता के रूप में मेरे जीवन का ढंग ही बदल दिया। इसने एक निर्देशक के रूप में सुकुमार गारू का जीवन, एक प्रोड्यूसर के तौर पर डीआईएल राजू गारू का जीवन, एक संगीतकार के रूप में डीएसपी का जीवन, एक डीओपी के रूप में रत्नावेलु साहू, एक वितरक के रूप में बन्नी वासू और अन्य कई लोगों के जीवन को बदल दिया। इसलिए हम सभी इस एक मैजिक के लिए आभारी हैं, जो आर्या के तौर पर हमारे जीवन में आया।
2004 में रिलीज हुई फिल्म अर्जुन की 2003 में गंगोत्री के बाद एक एकल नायक (सोलो हीरो) के तौर पर दूसरी फिल्म थी।
आर्या एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है, जो सुकुमार द्वारा निर्देशित है और इसमें अनु मेहता ने भी अभिनय किया है। इसे मलयालम में भी इसी नाम से डब और रिलीज किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *