• Thu. Jun 18th, 2026

रवि तेजा की इस फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे सलमान खान

ByJanwaqta Live

Jun 12, 2021
रवि तेजा की इस फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे सलमान खान

बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान की पिछली रिलीज फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई है। जो ईद के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। क्रिटिक्स ने फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया है। हालांकि इसके बावजूद फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसी बीच अभिनेता सलमान खान को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। सलमान खान राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की सफलता के बाद अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। सुपरस्टार सलमान खान एक बड़ी हिट की तलाश में हैं। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान ने कई ब्लॉकबस्टर साउथ फिल्मों के सुपरहिट हिंदी में दर्शकों को दिए हैं।
अब जल्द ही एक और साउथ की फिल्म का रीमेक करने वाले हैं। खबरों के अनुसार तमिल सुपरस्टार थालापाथी विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म मास्टर के हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं। मास्टर के अलावा सलमान खान की साउथ के मशहूर अभिनेता रवि तेजा की अपकमिंग फिल्म खिलाड़ी को लेकर सलमान खान काफी उत्साहित हैं। वो इसका हिंदी रीमेक बनाना चाहते है।
सलमान इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान ने इस फिल्म के हिंदी रीमेक अधिकार हासिल कर लिए थे।इस फिल्म को बनाने की तैयारी में जुट गए हैं सिर्फ इतना ही नहीं अभिनेता ने हिंदी रीमेक के लिए ओरिजिनल फिल्म के डायरेक्टर निर्देशक रमेश वर्मा को ही निर्देशन की जिम्मेदारी दी है।
सलमान खान ने इस फिल्म पर काम करना भी शुरू कर दिया है। ऐसा खबरों में कहा जा रहा है। इसके अलावा सलमान खान इससे पहले भी कई साउथ की फिल्मों के हिंदी रीमेक में काम कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *