• Sat. Apr 25th, 2026

Hamirpur: विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में राजनैतिक दलो मै ऊथल पुथल       

ByJanwaqta Live

Aug 3, 2021
Hamirpur: विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में राजनैतिक दलो मै ऊथल पुथल       
Hamirpur,(Abhinn tyagi) :  जैसे-जैसे यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं बहाने अलग-अलग तरह के हो सकते हैं लेकिन राजनीतिक लोग राजनीति का कुछ रहस्य छोड़ ही जाते हैं।ऐसा ही कुछ माजरा बुंदेलखंड पृथक राज्य बनाए जाने को लेकर हैं जो कि मौदहा क्षेत्र कभी विधानसभा हुआ करता था, लेकिन यहां से कई बार विधायक व कैबिनेट मंत्री तक पहुंचे कुँवर बादशाह सिंह ने एक बार फिर से अपनी पकड़ व पैठ मजबूत करना शुरू कर दी है
Hamirpur जिले के मौदहा क्षेत्र के कई गांव में जनसंपर्क साधा लेकिन अब इसको लोगों के अलग-अलग नजरिए से जोड़ा जा रहा है, कुछ लोगों का मानना है कि कुंवर बादशाह सिंह क्षेत्र से एक बार फिर विधायक व मंत्री बनने का मौका तलाश रहे तो वहीं ज्यादातर लोगों का मानना यह भी है, कि कुंवर बादशाह सिंह जिस जिद्द के लिए लड़े हैं पूरी करके ही माने है, अब उनका कहना है कि बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाना है जिसको लेकर यह मुहिम छेड़ी गई है और क्षेत्रीय लोगों का सहयोग भी ज्यादा से ज्यादा आमजन का मिल रहा है। इतना ही नहीं कुंवर बादशाह सिंह ने एक बार फिर Hamirpur की विधानसभा क्षेत्र पर अपना दबदबा कायम कर दिया है, जिससे राजनीतिक दलों में खलबली मच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *