• Mon. Jun 15th, 2026

सामंथा ने Shantaruban Gyanasekaran के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा की

ByJanwaqta Live

Oct 18, 2021
सामंथा ने Shantaruban Gyanasekaran के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा की

Bollywood: सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगी। प्रोडक्शन हाउस ड्रीम वारियर पिक्च र्स ने अपने आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी की। यह प्रतिष्ठित फिल्म ड्रीम वारियर पिक्च र्स की प्रोडक्शन नंबर 30 है, और इसमें मुख्य भूमिका में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा है।

 

इसका शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है। फिल्म नवोदित Shantaruban Gyanasekaran द्वारा निर्देशित की जाएगी, साथ ही, फिल्म एक द्विभाषी परियोजना है और इसे तेलुगु और तमिल में बनाया जाएगा। निमार्ताओं ने फिल्म की घोषणा के साथ सामंथा का एक पोस्टर का भी रिलीज किया है।निमार्ताओं द्वारा अनावरण की गई तस्वीर में सामंथा उदास,और खूबसूरत लग रही है। सामंथा के अलावा अन्य कलाकारों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

खबर है कि इस फिल्म को एसआर प्रकाश बाबू और एसआर प्रभु प्रोड्यूस करेंगे। अन्य कास्ट और क्रू का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। सामंथा जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।सामंथा की पौराणिक फिल्म शाकुंथलम इस समय पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में है। अभिनेत्री हाल ही में डबिंग की औपचारिकताओं को भी पूरा करने के लिए टीम में शामिल हुई है।

#Shantaruban Gyanasekaran

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *