• Tue. Jun 16th, 2026

Rashmika Mandanna के इंस्टाग्राम पर हुएं 25 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स, किया सेलिब्रेट

ByJanwaqta Live

Dec 23, 2021
Rashmika Mandanna के इंस्टाग्राम पर हुएं 25 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स, किया सेलिब्रेट

Bollywood: साउथ इंडस्ट्री की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस Rashmika Mandanna इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ हुई फिल्म पुष्पा को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई है। रश्मिका जहां बहुत ही कम समय में साउथ इंडस्ट्री में अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकीं है, वहीं अब वह जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने को तैयार है।

एक्टिंग के साथ ही रश्मिका सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपने ग्लैमरस अवतार से भी रूबरू करवाती रहती है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस की बहुत ही अच्छी फैन फॉलोइंग है, जो अब 25 मिलियन से ज्यादा हो गई है। 25 मिलियन से अधिक फैन फॉलोवर्स होने का जश्न मनाते हुए रश्मिका ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

अभिनेत्री ने सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरों का रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, वेट वेट वेट!!!!! इससे पहले मैं भूल जाऊं 25 मिलियन फैमिली….. अब 25.8 मिलियन फैमिली। हमने इसे सेलिब्रेट किया। आई लव यू।

इस रील्स में रश्मिका केट कट करते दिखाई दे रहीं हैं तो कभी मस्ती के मूड में नजर आ रहीं हैं। उनका यह पोस्ट उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है, और सभी कमेंट्स कर Rashmika Mandanna द्वारा इस माइलस्टोन को पार करने पर उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं।

फिलहाल एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इस समय फिल्म पुष्पा द राइज में नजर आ रहीं हैं। इस फिल्म में उनके साथ अल्लू अर्जुन भी है। फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई है जिसे बहुत ही शानदार प्रतिक्रिया मिल रहीं हैं। इसी के साथ रश्मिका फिल्म मिशन मजनू से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में है। इसके अलावा वह अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुडबाय में भी दिखाई देगी।

#Rashmika Mandanna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *