• Sat. Jun 20th, 2026

महाशिवरात्रि के पर्व की गई विशेष महिला Ganga आरती

ByJanwaqta Live

Mar 1, 2022
महाशिवरात्रि के पर्व की गई विशेष महिला Ganga आरती

ऋषिकेश:ऋषिकेश Ganga आरती ट्रस्ट परिवार ने, पूर्णानंद घाट, जानकीपुल में महिला Ganga आरती में कर्तव्य कला केन्द्र के बच्चों ने वैभव गर्ग के निर्देशन में शिव विवाह का मंचन किया और योग साधना की खूबसूरत प्रस्तुती देकर आदियोगी भगवान शिव के चरणों में अपनी श्रद्धा के फूल अर्पित कर छात्रों ने महाशिवरात्रि का पर्व मनाया।

शुरुआत शिवपूजन कार्यक्रम से की गई। इसके बाद महादेव और मां पार्वती की वेशभूषा में सजे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसमें शिव नृत्य, शिव स्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जिसके बाद संस्था के बच्चों ने शिवलिंग का अभिषेक किया ओर माँ Ganga की आरती में हिस्सा लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शांति सिंह जी ने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती एक दूसरे से विवाह बंधन में बंधे थे। इस दिन को महाशिवरात्रि रूप में मनाया जाता है। यह संस्था ज़रुरतमन्द बच्चों को निरूशुल्क योग अभ्यास, कराटे, नृत्य, संगीत, अभिनय और हिन्दी, इंग्लिश व गणित की ट्यूशन दे रही है। कार्यक्रम में डॉ. ज्योति शर्मा, वैभव गर्ग, अनुराधा आनन्द, काजल रावत, अंकिता नेगी, शिवानी गुप्ता, सूरज बडोनी सहित संस्था के लगभग 30 बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *