• Fri. Nov 6th, 2026

Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में कोरोना के 47 नए मामले सामने आए

ByJanwaqta Live

Mar 1, 2022
Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में कोरोना के 47 नए मामले सामने आए

देहरादून:  प्रदेश में पिछले 24 घंटे में Corona के 47 नए मामले सामने आए हैं। 38 मरीजों के ठीक होने के बाद अब प्रदेश में कोविड के 928 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए 47 नए मामलों में सर्वाधिक 22 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा के छह, चंपावत के एक, हरिद्वार के तीन, नैनीताल के दस, पौड़ी के दो, ऊधमसिंह नगर में एक और उत्तरकाशी के दो मामले शामिल हैं।

 

बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में पिछले 24 घंटे में Corona का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। मंगलवार को 38 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब प्रदेश में कोविड के 928 एक्टिव केस हैं, जिनमें से सर्वाधिक 330 केस देहरादून के हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा के 79, बागेश्वर के छह, चमोली के 41, चंपावत के 66, हरिद्वार के 84, नैनीताल के 54, पौड़ी के 118, पिथौरागढ़ के 54, रुद्रप्रयाग के 34, टिहरी के 20, ऊधमसिंह नगर के 39 और उत्तरकाशी के तीन मामले शामिल हैं।

 

वहीं मंगलवार को प्रदेश में तीन हजार 480 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। अब तक प्रदेश में 85 लाख 72 हजार 460 को पहली डोज, 79 लाख चार हजार 888 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। तीन लाख 95 हजार 156 को एहतियाती डोज दी जा चुकी है। मंगलवार को Corona से किसी की मौत नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *