• Sat. Jun 20th, 2026

Satpal Maharaj का बयान मतगणना के बाद उनपे ही भारी ना पड़ जाए

ByJanwaqta Live

Mar 9, 2022
Satpal Maharaj का बयान मतगणना के बाद उनपे ही भारी ना पड़ जाए

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम कल घोषित हो जाएंगे। ऐसे में चुनावी नतीजों से पहले सतपाल महाराज ने हरीश रावत को लेकर बड़ा बयान दिया है। Satpal Maharaj ने कहा कि हरीश रावत जो मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, वह सपना मतगणना के बाद टूटने वाला है। हरीश रावत पहले रामनगर से भागे और अब लालकुआं में उनकी नैया डूबने वाली है। लिहाजा, हरीश रावत जो मुख्यमंत्री बनने का सपना लिये बैठे हैं, वह कल चुनाव परिणाम आने के बाद ही धरा का धरा रह जाएगा।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता Satpal Maharaj ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत जो सपना देख रहे हैं, वह चुनाव नतीजे सामने आने के बाद ही टूट जाएगा। वहीं, इस मौके पर Satpal Maharaj ने सूर्यधार बांध निर्माण में अनियमिताओं को लेकर गठित कमेटी की जांच पर कहा कि विभागीय स्तर पर इसकी जांच चल रही है, इस मामले में जो सत्यता होगी वह जांच पूरी होने के सबके सामने आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *