• Sat. Jun 20th, 2026

PUNJAB में ऐतिहासिक जीत पर आप कार्यालय में मना जश्न, मिठाई बंटी

ByJanwaqta Live

Mar 10, 2022
PUNJAB में ऐतिहासिक जीत पर आप कार्यालय में मना जश्न, मिठाई बंटी

देहरादून:  विधानसभा चुनावों में PUNJAB में मिली अप्रत्याशित जीत पर AAP के प्रदेश कार्यालय में आप कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाते हुए मिठाईयां बांटी और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।

 

इस मौके पर आप प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग ने कहा कि PUNJAB में एक्जिट पोल से भी अधिक बहुमत का मिलना और आप पार्टी पर पंजाब की जनता का पूर्ण भरोसा जताना यह बताता है कि अब पंजाब की जनता विकास चाहती है। वहां की जनता को अकाली दल और कांग्रेस ने छलने का काम किया और पंजाब हाशिए पर चला गया।

आप पार्टी को बहुमत से अधिक जनादेश देकर PUNJAB की जनता ने बदलाव की तरफ जो इशारा किया है उससे आप पार्टी की पंजाब के प्रति और अधिक जिम्मेदारी बढ गई है। आप के शीर्ष नेतृत्व ने जो भी वादे PUNJAB की जनता से किए हैं वो सभी वादे हर हाल में दिल्ली की तरह पूरे किए जाएंगे।

 

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में पूर्व सरकारों ने शिक्षा, स्वास्थय, रोजगार,पलायन के लिए कोई ठोस नीतियां नहीं बनाई जिस कारण पंजाब के लोगों को अन्य राज्यों में जाने को मजबूर होना पडता था। अब आप पार्टी पंजाब में पूर्ण बहुमत से आ चुकी है और अपने इस कार्यकाल में आप पार्टी दिल्ली की तरह पंजाब की दशा और दिशा बदलने का काम करेगी। उन्होंने इसके लिए  पंजाब की आम जनता और कार्यकर्ताओं का आभार भी प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *