• Sun. Apr 26th, 2026

नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya ने स्पीकर ऋतु खंडूड़ी से की भेंट

ByJanwaqta Live

Apr 20, 2022
नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya ने स्पीकर ऋतु खंडूड़ी से की भेंट

देहरादून:  नेता प्रतिपक्ष का पदभार संभालने के बाद Yashpal Arya ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनने पर अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी।
शिष्टाचार भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष के बीच सदन संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष से आगामी सत्रों के दौरान शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से सदन संचालन के लिए सहयोग की अपेक्षा की। Yashpal Arya ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि सदन के सफल संचालन एवं रचनात्मक कार्य के लिए वह सदा सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *