• Sun. Feb 1st, 2026

एसपी ने लिया Kedarnath Yatra पड़ाव केे गौरीकुंड का जायजा

ByJanwaqta Live

Apr 20, 2022
एसपी ने लिया Kedarnath Yatra पड़ाव केे गौरीकुंड का जायजा

रुद्रप्रयाग: Kedarnath Yatra को लेकर पुलिस प्रशासन भी यात्रा तैयारियों में जुटा हुआ है। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल की ओर से यात्रा पड़ावों में स्थित कोतवाली एवं चौकियों का निरीक्षण करते हुए बैठकें ली जा रही हैं और पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

बुधवार को एसपी आयुष अग्रवाल ने Kedarnath Yatra पड़ाव के गौरीकुण्ड एवं सोनप्रयाग पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने कोतवाली सोनप्रयाग एवं चौकी गौरीकुण्ड में नियुक्त होने वाले पुलिस बल के आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अतिरिक्त आवश्यकताओं के दृष्टिगत आवासीय सुविधा मुहैया कराये जाने को लेकर समय से मांगपत्र प्रेषित किये जाने के निर्देश दिए। जिससे स्थानीय जिला प्रशासन से समय रहते पत्राचार किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने Kedarnath Yatra धाम सहित यात्रा के विभिन्न पड़ावों लिनचोली, भीमबली, गौरीकुण्ड, सोनप्रयाग में नियुक्त होने प्रभारियों के साथ सुरक्षा के दृष्टिगत तैयार किये गये प्लान पर चर्चा की तथा उपस्थित प्रभारियों से उनके सुझाव जाने। इस दौरान नियुक्त होने वाले प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि यात्रा से पूर्व इन स्थानों पर नियुक्त होने वाले पुलिस कार्मिकों के लिए जरूरी सामग्री का मांग पत्र प्रेषित कर दिया जाए। मांगानुरूप सामग्री की आपूर्ति करा दी जायेगी।

स्थानीय स्तर पर भी सामान ढुलाई के लिए आवश्यक समन्वय स्थापित कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा अवधि में किये जाने वाले कर्तव्य निर्वहन संबंधी निर्देशों पर पृथक से सम्मेलन आयोजित किया जायेगा, जिसमें हरेक कार्मिक को भली भांति ब्रीफ किया जायेगा। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग योगेन्द्र सिंह गुसाईं सहित केदारनाथ यात्राकाल अवधि में नियुक्त होने वाले प्रभारी एवं उपनिरीक्षका उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *